सेवा में ,
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय
औरैया, उत्तर प्रदेश
विषय: शादी करने के लिए कन्या दर्शनार्थ अवकाश
महोदय,
श्रीमान जी जैसा कि आप जानते हैं कि शादी युगों-युगों से चली आ रही एक ऐसी परम्परा है, जिसके लिए एक पुरुष बहुत ही प्रफुल्लित होता है। महोदय मेरे पिता जी ने मुझे दूरसंचार के माध्यम से सूचित किया कि वो मेरे लिए कन्या देखने जा रहें हैं, महोदय हालांकि उन्होंने मुझे बुलाया तो नहीं, परन्तु मेरी अभिलाषा है कि मैं भी कन्या को देख आऊं, महोदय जैसा कि आप जानतें हैं कि हाल ही में शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
इन परिणामों से पुलिस के लड़कों का क्रेज घट रहा है और पुलिस के लड़कों की शादी के रिश्ते न के बराबर आ रहें हैं। श्रीमान बड़ी ही मुश्किल से एक अच्छा रिश्ता मिला है। कन्या बहुत ही रूपवती, सुशील, गुणवती, विदुषी और टीवी सीरियल (ये रिश्ता क्या कहलाता है) की अभिनेत्री के जैसी हैं। हे आदरणीय, मेरी विवाह की आयु भी अपनी अंतिम सीढ़ियों पर है। महोदय मुझे 3 दिन का अवकाश देने की कृपा करें। आप की महान कृपा होगी।

अब एसपी साहब का जवाब भी पढ़िए...
सेवा में,
प्रिय विवाहोतुर आरक्षी।
आप की अभिलाषा से अवगत हुआ और आपके संशय से भी। विवाह युगों- युगों से निरन्तर चली आ रही परम्परा है और हमारे आस्तिक समाज में यह परम विश्वास है कि शादियाँ भगवान के यहां से ही तय रहती हैं, जहाँ होनी है वहीं होगी। आप ऊपर के भगवान (परम पिता परमेश्वर) तथा नीचे के भगवान (अपने पिता) पर पूर्ण विश्वास रखिये, बिना आप के गए भी सब भला होगा। मुझ पर भी विश्वास रखिये कि शादी तय होने पर मैं आपके अवकाश प्रार्थना-पत्र को स्वीकृत करने पर विचार अवश्य करूंगा।
रही शिक्षक भर्ती के परिणाम घोषित होने की बात तो हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के रहते पास अभ्यर्थियों को मास्टरी मिलने में अभी वर्षों लगेंगे। अभी उनसे अधिक police man का क्रेज है, जो अभी कायम रहेगा। आप का ऑफिसर होने के नाते एक और सलाह आपको दूँगा कि आपने अभी-अभी अत्यन्त परिश्रम से ट्रेनिंग पूरी की है तो थोड़ा आपके चेहरे-मोहरे में उतार-चढ़ाव आ गया है, जो कन्या के दर्शनार्थ उचित नहीं है और मुझे यह आशंका है कि कहीं आपके दर्शनोपरांत कन्या आप के रिश्ते को बस्ते में न डाल दे।

अतः हे मेरे प्रिय आरक्षी मैं आपके अवकाश प्रार्थना-पत्र को आपके हित में नामंजूर करता हूँ, ताकि आपका रिश्ता मंजूर हो सके। जाइए मन लगा कर कोरोना के नए कंटेन्मेंट जोन में ड्यूटीरत होइए और शादी-शुदा लोगों के परिवार की रक्षा करिए।
आपका शुभचिंतक
एसपी, औरैया
आपका शुभचिंतक
एसपी, औरैया