तारीख- 21 दिसंबर 2015
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,
जैसा की आपको विदित है कि आजकल दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक विकराल समस्या का रुप ले लिया है, हम सभी इस समस्या के लिए उत्तरदायी है और हम सब मिलकर ही इसका हल निकाल सकते है. इस दिशा में दिल्ली सरकार अनेक कदम उठा रही है. इनमे से एक महत्वपूर्ण कदम है सड़कों पर वाहनों की संख्या को सीमित करना. इस संदर्भ में हमने प्रायोगिक तौर पर निर्णय लिय़ा है कि एक जनवरी से 15 जनवरी के मध्य दिल्ली की सड़कों पर एक दिन केवल सम संख्या के व एक दिन केवल विषम संख्या के वाहनों के चलने की अनुमति होगी. इसके सुचारू क्रियान्वयन की विस्तृत रुप रेखा तैयार की जा रही है, लेकिन ये तय है कि ये नियम ऑटो टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन, एंबुलेंस आपातकालीन वाहनों आदि पर लागू नहीं होगा.
हमे ये अप्रत्याशित एवम् अप्रिय निर्णय दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए लेना पड़ रहा है, निश्चय ही इससे लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ेगा. किंतु मुझे विश्वास है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में किए जा रहे इस प्रयास में हम सभी लोगों का सहयोग मिलेगा. यदि इस प्रयोग के अनूकूल परिणाम रहे तो भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर हम इसकी पुनरावृति कर सकते हैं. इस अवधि मैं और मेरे सभी सहयोगी इस नियम का पूर्णता पालन करेंगे व आने जाने के लिए कार पुलिंग करेंगे.
इस पत्र के माध्यम से मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगा कि आप अपने सभी मंत्रियों, सचिवों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करें. इससे सभी दिल्ली वासियों में एक अच्छा संदेश जाएगा. व हमारे प्रयासो को सम्बल मिलेगा.
मुझे विश्वास है कि यदि आपकी ओर इसका पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश या अपील जारी हो सकेगी तो इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा.