आदरणीय श्री नजीब जंग साहब,
आजकल आप और मोदी साहब दिल्ली सरकार के हर छोटे-छोटे काम की एसीबी और सीबीआई से जांच कराते हैं- चाहे कोई गड़बड़ हो या न हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दिल्ली सरकार ने कल ही बाबा साहब अंबेडकर जी की याद में 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया है। मैं आपसे निवेदन है कि कृपया अपनी एसीबी टीम से कहकर एफआईआर दर्ज करा दें और जांच करा लें। कृपया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भी कह दें कि वो मेडिकल कॉलेज को रिकॉर्ड टाइम में पूरा करने के जुर्म में हमारे स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन के घर पर सीबीआई की रेड करवा लें।
इस धरती पर कुछ लोगों का धर्म मानव सेवा, संघर्ष और निर्माण करना होता है। हम अपना धर्म निभा रहे हैं। कुछ लोगों का धर्म विध्वंस, विनाश और हर अच्छे काम में बाधा पहुंचाना होता है। आप और मोदी जी अपना धर्म निभाइये।
छोटे भाई के रूप में मैं आपको एक छोटी सी सलाह देना चाहता हूं। "मोदी जी के कहने पर आप चाहे जितने मर्ज़ी ग़ैर क़ानूनी, जनविरोधी और असंवैधानिक काम कर लीजिए। वो आपको कभी भी उप राष्ट्रपति नहीं बनाएंगे।"
हम आपकी और मोदी जी की एसीबी और सीबीआई का इंतजार करते रहेंगे।
आपका
अरविंद केजरीवाल
आजकल आप और मोदी साहब दिल्ली सरकार के हर छोटे-छोटे काम की एसीबी और सीबीआई से जांच कराते हैं- चाहे कोई गड़बड़ हो या न हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दिल्ली सरकार ने कल ही बाबा साहब अंबेडकर जी की याद में 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया है। मैं आपसे निवेदन है कि कृपया अपनी एसीबी टीम से कहकर एफआईआर दर्ज करा दें और जांच करा लें। कृपया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भी कह दें कि वो मेडिकल कॉलेज को रिकॉर्ड टाइम में पूरा करने के जुर्म में हमारे स्वास्थ्य मंत्री श्री सत्येंद्र जैन के घर पर सीबीआई की रेड करवा लें।इस धरती पर कुछ लोगों का धर्म मानव सेवा, संघर्ष और निर्माण करना होता है। हम अपना धर्म निभा रहे हैं। कुछ लोगों का धर्म विध्वंस, विनाश और हर अच्छे काम में बाधा पहुंचाना होता है। आप और मोदी जी अपना धर्म निभाइये।