हेलो माय डियर,
मेरे पति का तुम्हारे साथ अफेयर खत्म हुए अभी कुछ महीने ही हुए हैं। तुमको शायद यकीन न हो, इस रिश्ते ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। मेरी बेटी अपने पिता को अपनाने से इनकार कर रही है। क्योंकि उसने वो सबकुछ देखा जो तुमने मेरे पति के साथ किया। यही नहीं इस अवैध संबंध के चलते मेरा पूरा परिवार मेरे पति से अलग रह रहा है। मेरा बेटा अपने पिता की इज्जत नहीं करता और इसकी सिर्फ एक वजह है, वो हो तुम। मेरा स्वास्थ्य भी खराब हो गया, वो भी इसलिए जो सेक्शुल ट्रांसमीटेड डीजीज तुमने मेरे पति को दिए हैं। वो मेरे शरीर तक पहुंच गए। तुम्हारे लिए यह एक शारीरिक भूख थी लेकिन इसका निगेटिव इफेक्ट कितना पड़ेगा, यह शायद तुमने नहीं सोचा।
अब जब तुम्हारा और मेरे पति का रिश्ता खत्म हो गया है। ऐसे में तुम्हारे लिए वो फॉर्मर लवर कहलाएंगे और तुम किसी दूसरे को ढूंढ लोगी। लेकिन हमारी जिंदगी किस तरह कटेगी, इसका अहसास तुम्हें कभी नहीं होगा। तुम अभी कुंवारी हो और दूसरी शादी कर सकती हो, यहां नहीं तो कहीं दूर जाकर अपना घर बसा सकती हो। लेकिन मेरी और मेरे पति की जिंदगी खराब हो गई।
इसे भी पढ़ें...
एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरा ख़त, तुम्हारे गले की वो खनक मेरे कानों में आज भी कैद है
मैं इसके लिए तुम्हें दोष दूं, या अपने पति को। अब यह तय करके कुछ हासिल नहीं होगा। मैं अपने पति से भी यह कहना चाहती हूं कि तुम्हारी गैरहाजिरी में मैं पहले से ज्यादा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत हो गई हूं। मेरे पति को यह अहसास भी नहीं होगा, जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा होता है। उस वक्त मैं यहां अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थी। मैं उनके स्कूल में मीटिंग अटेंड कर रही थी और घर को संभाल रही थी। और यह मैंने उसी जिम्मेदारी के साथ किया, जितना तुम करते।
इन परिस्थितियों ने मुझे और मजबूत बना दिया है। कमजोर तुम हो, मैं नहीं। मैंने उन सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है, जो एक अच्छी मां को करना चाहिए। मैंने पत्नी के रूप से ज्यादा एक मां के किरदार को जिया है। और मैं इसमें बहुत खुश हूं।
एक अनजान महिला
[अगर आप भी लिखना चाहते हैं कोई ऐसी चिट्ठी, जिसे दूसरों तक पहुंचना चाहिए, तो हमें लिख भेजें- merekhatt@gmail.com. हमसे फेसबुक, ट्विटर और गूगलप्लस पर भी जुड़ें]