![]() |
| IAS अशोक सिंघवी को उदयपुर ACB ने 3.80 करोड़ की रिश्वत लेने के के आरोप में गिरफ्तार किया था। |
प्यारे सवर्ण भाइयों/बहनों/साथियों,
आप आरक्षण से परेशान हैं...क्योंकि आप देशसेवा करना चाहते थे और आईएएस या पीसीएस नहीं बन सके। अरे, तो निराश होने की क्या बात है? देशसेवा करने के लिए सिविल सेवा में जाना बिल्कुल ज़रूरी नहीं है। हां, क्यों यकीन नहीं होता क्या? अरे, पहली बात तो ये कि जिस फौज की आप दिन भर प्रशंसा करते हैं, वहां लोगों की बहुत कमी है। तो आप सबसे पहले तो अपनी प्यारी फौज में क्यों नहीं जाते? तैयारी भी आसान है सिविल सेवा से और फिर आपने ही तो कहा है कि फौजियों से बड़ी देशसेवा कोई नहीं करता।
![]() |
| भोपाल के सस्पेंड IAS दंपति अरविंद और टीनू जोशी याद हैं? इनके पास 300 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली थी। टीनू भोपाल जेल में है और इसका पति अरविंद फरार है। |
खेती कीजिए...किसान के बारे में सुना होगा, जय जवान के बाद जो आता है वही...। और हां, आप चाहें तो जंगल से जड़ी बूटियां बीन कर, हाट में बेच सकते हैं...ये भी देशसेवा ही तो है...आंदोलन का हिस्सा बनिए...लाठियां खाइए...देश के लिए डरिए मत...।
क्या कहा, ये वाली देशसेवा नहीं करनी है? ओह...अच्छा...वो नीली बत्ती की गाड़ी वाली, एसी कमरों में बैठ कर, शाम को स्कॉच सुड़कते हुए...घूस लेकर...साइन कर के...बंदूकों के लाइसेंस अप्रूव कर के...नेता जी से सांठ-गांठ कर के...भोकाल वाली देशसेवा करनी है...जिसमें रिटायरमेंट के बाद चुनाव लड़ने या कारपोरेट के साथ नौकरी की गुंजाइश रहे...वो वाली देशसेवा...।
![]() |
| आंध्र प्रदेश के IAS अधिकारी ए. मोहन के ठिकानों से ACB ने 800 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की थी। |


