- विशाल दुबे
आदरणीय, इंद्र कुमार जी
सोशल मीडिया पर खुला खत लिखने का दौर चल रहा है इसलिए मैंने भी सोचा एक खत आपके नाम भी लिख दूं। डाक से चिट्ठी भेजता फिर तो पहुंचने से रही, क्योंकि भारतीय डाक तो भगवान भरोसे ही चल रहा है। आपकी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ देखी। पूरी फिल्म में मस्ती का तो पता नहीं लेकिन सुस्ती तो भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। पूरी फिल्म में सिर्फ भूतियापा चल रहा है। सर पहले आपने एडल्ट मूवी बनाकर हम लोगों के साथ ‘मस्ती’ की फिर आपने एडल्ट कॉमेडी बनाकर हमारे साथ ‘ग्रैंड मस्ती’ की। इस बार आपने ये दिखाने की कोशिश की कि भूत भी मस्ती के दीवाने होते है और एडल्ट कॉमेडी के साथ आपने हॉरर का तड़का लगाया ताकि आप हमारे साथ ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ कर सकें। लेकिन बरखुदार ये क्या ये तो ट्रेज़डी हो गई।

इसे भी पढ़ें...
कंगना के नाम एक ख़त, हम सबके लिए तुम रियल में रानी हो
दिल, बेटा, नाम, इश्क जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले इंद्र कुमार साब आपसे ऐसी उम्मीद कतई न थी। फिल्म देखते समय ऐसा लग रहा था जैसे आप हमारे सब्र का इम्तिहान ले रहे हों। निर्माता ने पैसे बचाने के लिए दोयम दर्जे की टेक्नोलॉजी यूज की है। फिल्म के कुछ एक गाने गलती से अच्छे बन पड़े हैं। नो डाउट उर्वशी रौतेला सिर्फ हॉट एंड सेक्सी लगी हैं। उन्हीं की तरह बाकी कलाकार एक्टिंग में हांफते नजर आए। विवेक ओबरॉय को देखकर लगा कि डायलॉग बोलते वक्त उनके पेट में गैस भर गई हो। आफताब शिवदासानी को फिल्में अब सिर्फ बॉलीवुड में इतने साल गुजार देने के बाद रॉयल्टी के फलस्वरुप मिल रही हैं। रितेश देशमुख को इस टाइप की फिल्में इसलिए मिलती हैं क्योंकि वो सेक्स कॉमेडी की सनी लियोनी हैं।
माना कि आप अच्छे डायरेक्टर हैं लेकिन इस बार कमजोर कहानी के साथ आप भी कमजोर पड़ गए। माशाल्लाह फिल्म तो जैसे-तैसे बनी लेकिन रिलीज से पहले ही लीक हो गई। ये तो वही बात हो गई कि घर बसा नहीं भिखारी पहले आ गए। वहीं दूसरी ओर विवेक ओबरॉय कह रहे हैं कि लीक होने से हमारा 100 करोड़ का नुकसान हो गया। वैसे दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है। अभी हालिया हुई एक प्रेस कॉफ्रेंस में फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्म का हश्र देखकर रोने लगी। बताओ भला मायानगरी मुंबई में बेचारे कई स्ट्रगलर्स को एक फिल्म तक नहीं नसीब होती, एक ये ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के सितारे हैं जो फिल्म करके रो रहे हैं। सर इस गुस्ताखी की सजा मिलेगी आपको !