मैंने अभी तक सपना पर कुछ नहीं लिखा ना कभी कोई बहस की। लेकिन अब जब इज़्ज़तदार समाज उसे हरयाणा की बदनामी का कारण और हरयाणा में बढ़ते बलात्कार का कारण बताने लगा है तो लिखना जरुरी हो जाता है। सपना अच्छा डांस करती है। मैंने कई बार उसके गाने यूट्यूब पे देखें हैं, और कई बार उसकी नक़ल करके नाचने की कोशिश भी की है! मैंने शिल्पा शेट्टी के गाने "यूपी बिहार लूटने" के गाने पे भी खूब प्रैक्टिस की है। प्रियंका का रामलीला का डांस भी काफी सही है। शीला की जवानी पर भी खूब ठुमके लगाए हैं। राखी का "आँखों की मस्ती" तो एवर ग्रीन है। शकीरा "हिप्स डोंट लाइ", बियॉन्से का "पार्टीशन", मडोना का "हंग अप" और जाने कितने ही "उत्तेजक" समझे जाने वाले गानो को खूब पसंद किया है और नक़ल करने की कोशिश की है।
बियॉन्से गाती है,
Oh there daddy, d-daddy now you ripped my fur
Oh baby, b-baby be sweatin' on my hair
Took 45 minutes to get all dressed up
We ain't even gonna make it to this club
इसे भी पढ़ें...
किम कार्दशियन कुछ भी पहनें तो पहले ऋषि कपूर से कन्फर्म कर लें कि वो तो ठीक है न?
इसे भी पढ़ें...
किम कार्दशियन कुछ भी पहनें तो पहले ऋषि कपूर से कन्फर्म कर लें कि वो तो ठीक है न?
उसे मिशेल ओबामा स्ट्रेंथ/साहस का ब्रांड अम्बेसडर बताती है। लड़कियों के रोल मॉडल बताती है। मैडोना लीजेंड है। नंगी लड़की बलात्कार का कारण नहीं है। उसका कारण कुंठित सोच है। सेक्सुअल होना और बलात्कारी होने में बहुत अंतर है। बलात्कारी आदमी दूसरे इंसान को इंसान नहीं समझता, वो उसे अपना हक़, अपनी प्रॉपर्टी, अपना शिकार समझता है। ये सोच पित्रसत्तात्मक ढांचे से उपजी है। जहाँ औरत को बराबर का इंसान नहीं माना जाता (ये विदेशों के लिए भी सच है), ये सोच हमारे समाज से पैदा हुई है, सपना के डांस से नहीं। उसे डांस को देखने मर्द अपनी बीवियों के साथ आये होते तो घर जाके एक अच्छी रात गुजारते। लेकिन वो बीवियों को घर छोड़ के आएं हैं, वो बीवी को उत्तेजक रूप में नहीं देखना चाहते। वो सपना का ही सपना देखना चाहते हैं। तो बीवियां घर में कुढ़ रही हैं, और ये बाहर।

इसे भी पढ़ें...
ऐसी बलात्कारी मानसिकता के लोगों से हम ‘भारत माता की जय’ कहना तो नहीं सीख सकते?

इसे भी पढ़ें...
ऐसी बलात्कारी मानसिकता के लोगों से हम ‘भारत माता की जय’ कहना तो नहीं सीख सकते?
